- Hindi News
- तीसरे दिन भी कैमरों में नजर नहीं आए मादा तेंदुआ और शावक
तीसरे दिन भी कैमरों में नजर नहीं आए मादा तेंदुआ और शावक
सागर | तहसीलीस्थित वन विभाग के जंगलों में मादा तेंदुआ और शावक की शुरुआती सूचनाओं के बाद फिलहाल शांति का माहौल है। वन विभाग को बीते तीन दिन में तो तेंदुए के नए पगमार्क मिले हैं और ही उसके फोटो या वीडियो यहां लगे सेंसर कैमरों में कैप्चर हुए हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो तेंदुआ अभी भी जंगल के भीतर घनी झाड़ियों में छुपा हुआ है। संभवत: उसे वहां भरपूर भोजन मिल रहा है, इसलिए अब वह दोबारा वन विभाग के कार्यालय की तरफ नहीं रहा है। इसके बावजूद जबलपुर से आए स्पेशल डॉग स्क्वॉड ने संदिग्ध शिकारियों की खोजबीन शुरू कर दी है। सोमवार को स्क्वॉड के एक कुत्ते ने इस जंगल के आसपास की बस्तियों में गश्त की। तेंदुआ मामले की मॉनीटरिंग कर रहे डीएफओ (दक्षिण) डॉ. एसपी तिवारी के अनुसार स्क्वॉड का यह कुत्ता ट्रेंड है। उसे इन बस्तियों के अलावा आसपास ठहरे बंजारों के डेरे पर सर्च के लिए ले जाया गया। जहां उसने वन्य प्राणियों के मांस एवं उनके चमड़े की खोजबीन की।
तेंदुए की निगरानी