पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असिस्टेंट प्रोफेसर पहुंचे एसपी के बंगले पर, वजह बताने से तौबा

असिस्टेंट प्रोफेसर पहुंचे एसपी के बंगले पर, वजह बताने से तौबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी ने कहा िशकायत की है, जांच होगी

नगरसंवाददाता | सागर

डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में कार्यरत करीब दो दर्जन से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर सोमवार की रात करीब 8 बजे पुलिस अधीक्षक के बंगले पर पहुंच गए। यहां पर वह क्यों आए, यह पूछने पर शिक्षकों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने बताया कि उन्होंने कोई शिकायत की है। हम इसकी जांच करा रहे हैं। बयान लेने पर स्थिति साफ हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह शिक्षक शाम के समय एकत्र होकर पहले कुलसचिव कार्यालय पहुंचे थे। यहां से सिविल लाइंस थाना भी गए बाद में पुलिस अधीक्षक के बंगले पर पहुंच गए। इस संबंध में विश्वविद्यालय के मीडिया अधिकारी डॉ. कन्हैया त्रिपाठी ने बताया कि मैंने कुलसचिव एवं कुछ असिस्टेंट प्रोफेसर्स को कॉल किए थे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस कारण मैं यह नहीं बता सकता कि आखिर किस वजह से यह लोग आवेदन देने गए थे।

विश्वविद्यालय