पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उल्दन के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटे, दो की मौत

उल्दन के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

>खेत पर काम करने जा रहे थे 10 मजदूर, 5 घायलों में से 3 सागर रैफर

सागर| बहरोलथानांतर्गत उल्दन गांव के पास सोमवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 घायलों में से 3 गंभीर लोगों को जिला अस्पताल रैफर किया गया था। बहरोल थाना प्रभारी एमके वर्मा ने बताया कि उल्दन के धनसिंह लोधी के खेत पर काम करने के लिए उन्हीं के ट्रैक्टर-ट्रॉली से 10 मजदूर गांव रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गए। ट्रॉली से दबने के कारण रज्जू लोधी 35 ठुम्मन रजक 50 वर्ष दोनों की मौत हो गई। वे बहरोल विनायका के बीच बेसली गांव के रहने वाले थे। अन्य घायलों में संतोष अहिरवार, राम सिंह लोधी, राजा सिंह लोधी, भगवान सिंह लोधी, प्रेम सिंह लोधी शामिल हैं।