सागर | श्रीरामअखाड़ा की ओर से रानीपुरा गांव में मंगलवार दोपहर 2 बजे से दंगल प्रतियोगिता शुरू होगी। आयोजन समिति के सदस्य रमेश ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता में सागर, बीना, ललितपुर, झांसी, बबीना, मुंगावली, दमोह, शाहगढ़, नीमच, मथुरा के पहलवान हिस्सा लेंगे।