- Hindi News
- मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में चुनावों पर चर्चा
मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में चुनावों पर चर्चा
सागर | नेशनलइंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की बैठक गत दिवस सिविल लाइंस में आयोजित की गई। इसमें संगठन के चुनावों पर चर्चा की गई तथा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सदस्यों को दी गई। बैठक में नीमा के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश पटेरिया, जिलाध्यक्ष डॉ. रविंद्र केशरवानी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश रावत, डॉ. राजेश शुक्ला, डॉ. एचएस साहू, डॉ. एचएल जैन, डॉ. एसपी दीक्षित, डॉ. निशिकांत तिवारी, डॉ. जेएस बोस, डॉ. उमेश पाठक सहित नीमा के सदस्य मौजूद थे।
सागर. नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की बैठक सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संपन्न हुई।