- Hindi News
- फिर बिना नीलामी 3 माह के लिए बढ़ाया पार्किंग का ठेका
फिर बिना नीलामी 3 माह के लिए बढ़ाया पार्किंग का ठेका
रेलवेवाहन पार्किंग का ठेका इस बार फिर तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। कोई टेंडर बुलाए गए और ही किसी तरह की सूचना चस्पा की गई। रेलवे के वाणिज्य अधिकारी राकेश द्विवेदी का कहना है कि ठेका एक्सटेंशन के तहत बढ़ाया गया है। नए वित्तीय वर्ष में विधिवत ढंग से ठेका दिया जाएगा। रेलवे ने अमूमन हर बड़ी स्टेशन पर दो साल के लिए पार्किंग का ठेका दिया है। सागर ही एकमात्र ऐसा स्टेशन है, जहां हर तीन माह के लिए ठेका दिया जा रहा है। रेलवे से जुड़े संगठनों का कहना है कि रेलवे प्रशासन इस मामले में खुद ही गंभीर नहीं है।
ठेकेदारोंको इसलिए नहीं दिलचस्पी
रेलवेअधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों के दिलचस्पी नहीं लेने के कारण दो साल के लिए ठेका नहीं हो पाता है। करीब एक साल पहले काजी वहाबउद्दीन खान ने दो साल के लिए ठेका लिया था, लेकिन 3-4 माह तक काम करने के बाद उन्होंने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके पहले भी तीन माह से ज्यादा समय तक कोई ठेकेदार ठेका नहीं चला पाया। काजी वहाबउद्दीन का कहना है कि ठेका सफेद हाथी है। दिन में 500 वाहन मुश्किल से आते हैं। एक अन्य ठेकेदार गोविंद विश्वकर्मा लंबे समय से 3-3 माह के लिए ठेका ले रहे हैं।
तीनमाह के ठेके में कम लागत, ज्यादा मुनाफा
ठेकेदारअमानत राशि कम जमा कर दो गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लेते हैं। दो साल के लिए ठेका लेने पर ठेकेदार को लगभग 12 लाख की अमानत राशि जमा कराना होती है, जबकि 50 हजार रुपए के आसपास राशि जमा करने पर तीन माह के लिए ठेका मिल जाता है। ऐसे में ठेकेदार कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा लेते हैं।