- Hindi News
- मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतें जल्द निपटाएं
मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतें जल्द निपटाएं
विभिन्नविभागों की समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां आने वाली मुख्यमंत्री हेल्प लाइन संबंधी शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करें। इसमें कोई हीला-हवाली नहीं बरतें। इससे पहले उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि वह विधायकों को बुलाकर बैठकें करें। उनके सुझाव लेकर विकास कार्य पूरे कराएं। कलेक्टर ने कहा कि 20 से 25 सितंबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। इसके पहले 17, 18 एवं 20 सितंबर को खरीफ फसल के मुआवजे की राशि बांटी जाए। कलेक्टर ने स्कूल चलें हम अभियान के तहत पहली, छठवीं और नवमी कक्षा में दर्ज बच्चों की जानकारी, साइकिल वितरण, पाठ्य पुस्तकें वितरण और गणवेश वितरण के संबंध में अपडेट जानकारी करने के लिए कहा। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय से कहा कि वे अक्टूबर से सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 15 तारीख तक नियमित रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को दोबारा तीर्थ यात्रा के लिए चयनित नहीं किया जाए। इस पर निगरानी रखी जाए। सभी विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि यदि उनके विभाग के कार्यालय निजी भवन में लग रहे हैं तो वे 90 दिन के भीतर किराया निर्धारण करा लें।