पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वियतनाम भारत के बीच तेल खोजने पर समझौता

वियतनाम -भारत के बीच तेल खोजने पर समझौता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीन को परोक्ष रूप से सख्त संदेश

एजेंसी|हनोईभारतने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की वियतनाम यात्रा के दौरान चीन को परोक्ष रूप से सख्त संदेश दिया। जरिया बने सोमवार को हुए समझौते। इनके तहत वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर से तेल निकालने के लिए दो और ब्लॉक भारत को देने पर सहमति दी है।

भारत ने कहा है कि इस विवादास्पद क्षेत्र से गुजरने पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई जानी चाहिए। संबंधित पक्षों को संयम बरतना चाहिए। दरअसल, दक्षिण चीन सागर पर चीन अपना अधिकार बताता है। चीन ने वियतनाम को इस क्षेत्र से तेल निकालने की चेतावनी दे रखी है। वह भारत द्वारा वियतनामी तेल क्षेत्र में खोज पर भी आपत्ति जता चुका है। इससे पहले प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को रस्मी स्वागत के बाद वियतनाम के राष्ट्रपति त्रुओंग तान सांग से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मौजूदगी में सात समझौतों पर दस्तखत हुए।

तीसरा देश जहां गया पवित्र बोधिवृक्ष

अन्य प्रमुख समझौते

{सीमा शुल्क संबंधी मसलों पर आपसी सहयोग। {रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए वियतनाम को 10 करोड़ डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट। यानी भारत से वियतनाम इतनी रकम के रक्षा उपकरण निश्चित अवधि तक कभी भी ले सकेगा। {पशु स्वास्थ्य क्षेत्र में समन्वय बढ़ाने पर सहमति। {युवाओं के कौशल एवं उद्यमिता विकास में सहयोग।