रोम : 500 लोगों के डूबने की आशंका
रोम |भू-मध्य सागरमें अवैध अप्रवासियों से भरी नाव के पलट जाने से करीब 500 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। दो फिलिस्तीनियों को बचा लिया गया। किसी तरह बच कर निकले लोगों ने बताया कि यह हादसा पिछले गुरुवार को माल्टा तट के पास हुआ। यह नाव तस्करी के जरिए लोगों को लाने में लगी हुई थी। नौ लोगों को यूनान और माल्टा के जहाजों ने बचा लिया। बाकी सभी डूब गए। आईओएम के प्रवक्ता फ्लेवियो डी गियाकोमो ने बताया कि नाव में सीरिया, फिलिस्तीन, मिस्र और सूडान के लोग थे। ये अवैध रूप से यूरोप जा रहे थे।