पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दमोह और सागर ने जीते दिन के मैच

दमोह और सागर ने जीते दिन के मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागीयशालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए छह मैचों में सागर एवं दमोह ने अपने सभी मैच जीते। मंगलवार को दमोह तथा सागर जिला एवं सागर नगर एवं पन्ना जिले की टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होंगे।

सोमवार को दिन का पहला मैच पन्ना एवं दमोह की टीम के बीच हुआ। दमोह ने टॉस जीतकर 8 ओवर में 61 रन बनाए। स्कोर का पीछा करने उतरी पन्ना की टीम निर्धारित ओवरों में 54 रनों पर ही सिमट गई। यह मैच दमोह ने 7 रन से जीत लिया। दूसरा मैच सागर नगर एवं टीकमगढ़ की टीमों के बीच हुआ। सागर नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। जबाब में टीकमगढ़ की टीम 41 ही बना सकी। तीसरे मैच में छतरपुर को पन्ना की टीम ने 4 रन से हरा दिया। संघर्षपूर्ण मैच में पन्ना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए थे। अगले मैच में सागर जिले की टीम ने टीकमगढ़ द्वारा दिए लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। मैच में टीकमगढ़ ने 55 रन बनाए थे। दमेाह की टीम ने अपने अगले मैच में छतरपुर को 6 विकेट से हराया। छतरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 रन का लक्ष्य दिया। जिसे दमोह के खिलाड़ियों ने आसानी से हासिल कर लिया। दिन का आखिरी मैच सागर जिला एवं सागर नगर की टीमों के बीच हुआ। इसमें सागर नगर ने 40 रनों के बड़े अंतर से सागर जिले की टीम को हरा दिया। सागर नगर के खिलाड़ियों ने 92 रन बनाए थे। पीटीआई अशोक अहिरवार ने बताया कि मंगलवार को फाइनल मैच होगा। स्कोरिंग सौरभ अग्रवाल, कॉमेंट्री गौरव ने की। इस दौरान पीटीआई मनीष श्रीवास्तव, शफीक खान, एसपी नेक्या, संजय वर्मा, निशा कुर्मी, महेन्द्र यादव मौजूद थे।

बीना। रेल्वे के आरपीएफ ग्राऊंड पर संभागीय स्तरीय शालेय क्रिकेट टूनामेंट के दाैरान खेले जा रहे मैंच का दृश्य।