आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न
रैली में उड़ी गुलाल, झूमे समर्थक
सागर. जीत का जश्न मनाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
सिटी रिपोर्टर ¿सागर
आमआदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता की चर्चा मंगलवार को सागर में भी हर-गली चौराहे पर रही। परिणाम जानने के लिए लोग टीवी पर सुबह से ही नजरें लगाए रहे। 12 बजे के आसपास शहर के लोगों की जुबान पर केजरीवाल का नाम ही था। आप की सागर इकाई की ओर से शाम को धन्यवाद रैली निकाली गई। रैली मकरोनिया से होती हुई सिविल लाइन, गोपालगंज, परकोटा, कटरा, होते हुए सदर पहुंची। रैली में धरणेंद्र जैन, अतुल मिश्रा, स्वदीप श्रीवास्तव, परमजीत सिंह, पीटर भाई, सुरेंद्र सिंह, डीके सिंह, हाजी अजीम, नरेंद्र सींग आदि मौजूद रहे।