पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फीस 40 रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनबत्ती कोतवाली रोड

सदर बाजार शास्त्री चौक

मेडिकल कॉलेज के सामने

केस-3

केस-2

केस-1

मुफ्त में बनने वाले आधार की फीस हर जगह अलग

फीस 30 रुपए


सरकारने आधार कार्ड को रसोई गैस की सब्सिडी और राशन हासिल करने के लिए अनिवार्य क्या किया कि एनरोलमेंट सेंटरों और कियोस्क सेंटरों पर लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई हैं। सेंटरों के संचालक भी मौके का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे हैं। एक कार्ड बनाने का लोगों से 30 से 100 रुपए तक वसूला जा रहा है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन को इस अवैध वसूली की जानकारी नहीं है। इस मामले में कलेक्टर से लेकर सीएम ऑनलाइन 181 तक पर शिकायतें की गई हैं, लेकिन प्रशासन अब तक हरकत में नहीं आया है। इसलिएकी जा रही वसूली : सेंटरसंचालकों के अनुसार जिले की जनसंख्या के बराबर आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। इनमें से करीब पांच लाख कार्ड या तो किसी किसी खामी की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए हैं या फिर जनरेट ही नहीं हुए। शासन से एजेंसियों को कार्ड की राशि का पेमेंट कार्ड जनरेट होने के तीन माह बाद किया जाता है। अब जो लोग कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं, उनमें ज्यादातर लोगों के एनरोलमेंट पहले हो चुके हैं, लेकिन कार्ड जनरेट नहीं हुए हैं। इसलिए संबंधित एजेंसियों को इसका पेमेंट भी नहीं हुआ है। अब जो एनरोलमेंट हो रहे हैं यदि उनके कार्ड जनरेट नहीं हुए तो शासन से इन एजेंसियों को भी पेमेंट नहीं किया जाएगा। लिहाजा एजेंसी संचालक कार्ड बनवाने वाले से पहले ही पैसा वसूल रहे हैं।

Ãमेडिकल कॉलेज के सामने स्थित आधार कार्ड सेंटर के संचालक राजेंद्र राजपूत का कहना है कि हम कार्ड बनाने का कोई चार्ज नहीं कर रहे हैं। यही जवाब कोतवाली रोड स्थित वीडियो विजन सेंटर के संचालक संजय जैन का है। उनका कहना है कि सेंटर एनरोलमेंट एजेंसी आईपीए से कनेक्टेड है।

Ãडाटा सॉफ्ट कंप्यूटर सेंसस के संचालक मुकेश जैन का कहना है कि जिनका किसी अन्य सेंटर पर एनरोलमेंट पहले हो चुका है और कार्ड जनरेट नहीं हुआ है। अब वह हमारे सेंटर से कार्ड बनवा रहा है उसी से फीस ली जा रही है। जिन्होंने एनरोलमेंट हमारे यहां से कराया है उनके फ्री बना रहे हैं। आईपीए एजेंसी को जिले में कार्ड बनाने की अनुमति नहीं है।

हरिओम पांडे ने बताया कि कोतवाली रोड स्थित कियोस्क सेंटर के संचालक ने 6 फरवरी को 40 रुपए फीस लेने के बाद एनरोलमेंट स्लिप दी। फीस की कोई रसीद और स्लिप पर दस्तखत भी नहीं किए।

कैंट वार्ड-3की प्रतीक्षा गुप्ता ने बताया कि सदर के शास्त्री चौक एनरोलमेंट सेंटर से आधार बनवाया था। सेंटर संचालक अजय अहिरवार ने 30 रुपए फीस ली है। अजय ने भी फीस लेने की पुष्टि की।

कनेरादेव गांवके अंबेडकर वार्ड निवासी धनप्रसाद अहिरवार ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने की उनसे सेंटर संचालक राजेंद्र सिंह राजपूत ने 40 रुपए फीस ली है। 40वां नंबर है इसलिए स्लिप रात में 8 बजे तक मिलेगी।