- Hindi News
- लेहदरा नाका के पास ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत
लेहदरा नाका के पास ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत
सागर | मोतीनगरथानांतर्गत लेहदरा नाका के पास मुंडी टौरी इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 9.30 बजे की है। संतकबीर वार्ड निवासी सौरभ (16) पिता सुरेश प्रजापति ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण दब गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।