सुअर पालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
गौर नगर के युवक को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
स्वाइनफ्लू के मामले में स्वास्थ्य विभाग के तमाम आला अधिकारी हर तरह से सबकुछ ठीक-ठाक दिखाने का दावा करते नहीं थक रहे। लेकिन महज दो दिन में दो मामले सामने आने के बाद अधिकारी बचाव की मुद्रा में है। सोमवार को रहली इसके पहले शुक्रवार को बीना, जनवरी में सागर तथा नवंबर में ढाना में दो सगे भाइयों को स्वाइन फ्लू एच1एन1 पॉजीटिव निकला था। सभी मामले भोपाल के अस्पतालों में मरीज के भर्ती होने के बाद सामने आए हैं। इनमें से ढाना के युवक की मौत भी हो गई थी।
Ãमकरोनिया के गौर नगर निवासी एक युवक को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव निकलने की जानकारी जबलपुर से आई है। उसकी हालत के बारे में फिलहाल तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सुबह गौर नगर में डॉक्टरों की टीम के साथ जाकर परिजनों अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगे। -डॉ. एनके सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी, सागर
हैल्थ रिपोर्टर | सागर
स्वाइनफ्लू के मामले में जिले में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र में भी स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मकरोनिया के गौर नगर के रहने वाले एक युवक को स्वाइन फ्लू एन1एच1 पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। युवक फिलहाल भोपाल में भर्ती है। मकरोनिया गौर नगर निवासी 35 वर्षीय युवक को बुखार की शिकायत के बाद स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन भोपाल ले गए थे। पिछले दिनों भोपाल के पीपुल्स हाईटेक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। संदेह पर युवक के स्वाब के सैंपल लेंगे जबलपुर स्थित रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर भेजे गए थे। आरएमआरसी से आई रिपोर्ट में युवक को एच1एन1 पॉजीटिव आया है। मंगलवार शाम को जबलपुर से युवक को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने की जानकारी सीएमएचओ कार्यालय भेजी गई है।
निगम ने 22 सुअर पालिकों की सूची कलेक्टर को सौंपी
सागर| आवासीयक्षेत्र में सुअर पालने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। स्वाइन फ्लू के मद्देनजर निगम प्रशासन ने मंगलवार को 22 सुअर पालिकों की सूची कलेक्टर अशोक कुमार सिंह को सौंपी है। सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस से संबंधित लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पालिकों को खुद ही सुअर शहर से बाहर करने होंगे। यदि तय सीमा के बाद भी सुअर नहीं हटाए गए तो निगम द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त रणवीर कुमार सुअरों को शहर से हटाने के लिए कई बार टैंडर बुला चुके है, लेकिन कोई यह काम करने तैयार नहीं। स्वाइन फ्लू के केस सामने आने के बाद एहतियातन अब सुअर पालन को रोकने का प्रयास है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अजय परमार ने आवासीय क्षेत्र में सुअर पालन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग को लेकर महापौर को पत्र लिखा। चार बार टेंडर निकाला कोई लेने नहीं आया। इसलिए पशु पालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई।