- Hindi News
- ट्रक ने तेज रफ्तार से 6 गायों को कुचला, 4 की मौत 2 घायल
ट्रक ने तेज रफ्तार से 6 गायों को कुचला, 4 की मौत 2 घायल
सुरखीके पास फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक ने 6 गायों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 गायों की मौके पर ही मौत हो गई 2 गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के विरोध में लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एचआर 38 पी 1550 देवरी तरफ जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बाद में सुरखी पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। आक्रोशित लोगों ने इस घटना के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दोषी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लोगों ने कहा कि फोरलेन पर आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। फोरलेन पर मवेशी पहुंचे। इसका कोई प्रबंध नहीं किया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम कमल सोलंकी ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 279, 429,134, 183, 184 मोटरव्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सागर. सुरखीके पास फोरलेन पर हादसे के बाद एकत्रित ग्रामीण।
सागर. सुरखीके पास फोरलेन पर घायल गाय को उठाते ग्रामीण।
जख्मी गायों को
पहुंचाया गौशाला
दयोदयगौशाला के महामंत्री वीरेंद्र मालथौन ने बताया कि सुरखी के पास हुए हादसे में जख्मीं दो गायों को एंबुलेंस से गौशाला लाया गया। इनमें एक गाय का पीछे का पैर कट गया है, जबकि दूसरी गाय के पैर की हड्डी टूट गई। गायों का इलाज चल रहा है।