पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मधुमक्खियों की दहशत: कैसे शुरू हो आईसीयू वार्ड?

मधुमक्खियों की दहशत: कैसे शुरू हो आईसीयू वार्ड?

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधुमक्खियोंकी दहशत के कारण बुंदेलखंड मेडिकल कॅालेज में आईसीयू वार्ड चालू नहीं हो पा रहा है। शायद यह पहला मामला होगा कि इतने से कारण के पीछे किसी मेडिकल कॉलेज में गहन चिकित्सा इकाई जैसा वार्ड खुल पा रहा हो।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सेकंड फ्लोर पर गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) तैयार किया गया है। इकाई के ठीक सामने गैलरी में मात्र 10 फीट की ऊंचाई पर मधुमक्खियों का एक बड़ा छाता लगा हुआ है। 24 घंटे गैलरी सहित आसपास के परिसर में मधुमक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। स्टाफ ठेकेदार के कई कर्मचारियों को मधुमक्खियां काट भी चुकी हैं। बीएमसी के कर्मचारी सुदीप श्रीवास्तव के अनुसार कई दफा उन्होंने छाते को सफाई कर्मचारियों से निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

इधर अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी कर्मचारी पिछले दो महीनों से मधुमक्खियों का छत्ता निकालने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई आदमी नहीं मिल सका।

आईसीयू तैयार है, लेकिन

खुला नहीं है

हैरतकी बात है कि तमाम व्यवस्थाएं होने के बाद भी केवल मधुमक्खियों की दहशत से आईसीयू वार्ड चालू नहीं किया जा सका। हाउसिंग बोर्ड ने आईसीयू इकाई को तकनीकी रूप से दिसंबर माह में पूर्ण कर दिया था। कॉलेज के अधिकारियों ने इकाई में सारी मशीनरी व्यवस्थाएं कर लीं। बस आईसीयू वार्ड खोलने की औपचारिकता रह गई है, लेकिन स्टाफ ने कह दिया कि संवेदनशील इकाई है और गंभीर मरीज यहां पर भर्ती रहेंगे। इसलिए मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए पहले मधुमक्खियों के छाते को निकलवाया जाए, फिर वे ड्यूटी करेंगे। इसी फ्लोर पर चंद कदमों की दूरी पर ही डायलेसिस यूनिट की तैयारी की गई है। कुछ ही दूरी पर सर्जरी विभाग के चार वार्ड हैं, जहां पर मरीज भर्ती रहते हैं।

छाता तोड़ने वाला नहीं मिल रहा

Ãयहसही है कि मधुमक्खियों के छाते के कारण हम आईसीयू इकाई नहीं खोल पा रहे हैं। दो महीने से ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जो छाता तोड़ सके। लेकिन हमें मिला नहीं है। कॉलेज अस्पताल में और भी कई जगह मधुमक्खियों के छाते लगे हैं, लेकिन यह छाता खतरनाक है। -डॉ. आरएस वर्मा, संयुक्त संचालक सह अधीक्षक, बीएमसी सागर

सागर. बुंदेलखंडमेडिकल कॉलेज के सेकंड फ्लोर पर आईसीयू वार्ड के सामने लगा मधुमक्खियों का छाता।

भास्कर खास