पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी हस्ताक्षर का मामला राहतगढ़ सीईओ को नोटिस

फर्जी हस्ताक्षर का मामला राहतगढ़ सीईओ को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | राहतगढ़जनपद पंचायत में कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति आदेश पर संबंधित कर्मचारी की उपस्थिति मान्य करने के मामले में कलेक्टर अशोक सिंह ने सीईओ सिकन्दर खान को शोकाज नोटिस थमाया है। मामले में कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए है।

अपर कलेक्टर संदीप माकिन ने बताया राहतगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति आदेश क्रमांक पृक्र/1323 क/स्था./14 सागर दिनांक 8 अक्टूबर 2014 के आधार पर खेजरा माफी निवासी मनीषा पुत्री भारत सिंह लोधी 20 अक्टूबर 14 से संविदा सहायक वर्ग-3 के पद पर काम कर रही हैं। फर्जीवाड़ा सामने आने के बावजूद जनपद सीईओ सिकंदर खान ने संविदा सहायक शिक्षक वर्ग-3 मनीषा की उपस्थिति को मान्य किया।