अधिवक्ता संघ ने डीजे को सौंपा ज्ञापन
सागर | जिलाअधिवक्ता संघ के आह्वान पर यहां मंगलवार को अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायालयीन कार्य का बहिष्कार किया। इस बीच अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष लखन राठौर की अगुवाई में डीजे को ज्ञापन सौंपा। जिला अधिवक्ता संघ ने यह प्रदर्शन जबलपुर में अधिवक्ताओं द्वारा मुख्य न्यायाधिपति की अदालत के बहिष्कार के समर्थन में किया।