संजय ड्राइव रोड की मढ़िया हटाई
सागर | संजयड्राइव रोड के बीच बनी मढ़िया को हटा दिया गया। विधायक शैलेंद्र जैन महापौर इंजीनियर अभय दरे ने निरीक्षण के दौरान मढ़िया को हटाने के निर्देश दिए थे। सुबह जब निगम का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा तो सेवादारों से उनकी बहसबाजी हुई। पटवारी आनंद खत्री ने दूसरी जगह मढ़िया बनाकर देने का आश्वासन दिया।