- Hindi News
- सुपर कंप्यूटर खरीदी मामले में पूछताछ जारी
सुपर कंप्यूटर खरीदी मामले में पूछताछ जारी
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में हुई विभिन्न घपलों-घोटालों की जांच में जुटी सीबीआई की एक टीम इन दिनों कंप्यूटर खरीदी की जांच कर रही है।
सीबीआई टीम ने सुपर कंप्यूटर एवं ई-लाइब्रेरी के लिए हुई 200 कंप्यूटर खरीदी घोटाले में शामिल रहे विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर, एक सहायक कुलसचिव सहित अन्य कई लोगों से पूछताछ की। टीम के सदस्य दिन भर जांच-पड़ताल अौर बयान लेने में जुटी रहे। सीबीआई पिछले सप्ताह से जांच में लगी हुई है। इस मामले में पीई भी दर्ज की है। कुछ लोगों के बयान भी लिए जा चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी दो सदस्यीय एक टीम विश्वविद्यालय में पहुंची थी। सीबीआई फरवरी माह में नियुक्ति घोटाले में तेजी से कार्रवाई कहने की बात कह रही है।
गिरफ्तारीकी तैयारी
पूर्वकुलपति प्रो. एनएस गजभिए की गिरफ्तारी की तैयारी भी सीबीआई कर चुकी है। सीबीआई टीम 15 फरवरी तक पूर्व कुलपति प्रो. गजभिए की गिरफ्तारी करने की बात भी कह रही है।