हल्की धूप के बीच पूरे दिन ठंडी हवा चली
सागर | मौसमका मिजाज मंगलवार को नरम-गरम रहा। हल्की धूप दिन भर रही। ठंड सुबह से दोपहर रही। इसके बाद मौसम सुबह के मुकाबले शाम को गरम रहा। दोपहर में आसमान पर कुछ देर हल्के बादल छाए। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था। अाने वाले 24 घंटे के दौरान आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे दिन और रात का तापमान, सामान्य के आसपास रहा। हवा में नमी की मात्रा कम है। इस कारण कोहरे की आशंका नहीं है।