पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य समाज का सम्मेलन अगले माह होगा आयोजित

वैश्य समाज का सम्मेलन अगले माह होगा आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्य चेतना मंच की ओर से होगा सम्मेलन

बैठक में हुआ फैसला

सिटीरिपोर्टर | सागर

वैश्यचेतना मंच की ओर से अगले माह होली सप्ताह में वैश्य समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह फैसला मंच की बीएस जैन धर्मशाला में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्रजकिशोर रुसिया ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हाेली-रंगपंचमी के अवसर पर मंच की ओर से वैश्य समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाए जिसमें समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को वैश्य कुलभूषण और वैश्य कुल ज्योति सम्मान से विभूषित किया जाए। इनके नामों का फैसला एक कमेटी करेगी। बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि सामाजिक सरोकार अब ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं। मंच को समाज में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में भूपेंद्र गुप्ता, डा. वंदना गुप्ता, रामकुमार साहू, प्रमोद सिंघई ने भी विचार रखे। बैठक में विष्णु आर्य, पप्पू गुप्ता, याकृति जडिया, अवधेश बिलैया, गजेंद्र गुप्ता,आनंद नेमा, सीताराम चौरसिया, हरिओम केशरवानी, रवि सोनी, एलबी सेठ, अरविंद बडोनिया आदि सहित समाजबंधु उपस्थित थे।