पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाना हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने भूमि का अधिग्रहण होगा

ढाना हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने भूमि का अधिग्रहण होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढानाहवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने के लिए राज्य शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों के मुताबिक इस हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाकर 2300 मीटर की जाएगी। वर्तमान में इसकी लंबाई 950 मीटर है। अफसरों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के मुताबिक इसे बढ़ाने के लिए अभी 1350 मीटर जमीन की जरूरत है। पट्टी की लंबाई बढ़ने के बाद यहां जेट विमान आसानी से उड़ान भरेंगे उतर भी सकेंगे। इधर हवाई पट्टी को बढ़ाने के लिए आवश्यक जमीन की उपलब्धता देखने के पीडब्ल्यूडी के ईई ओम हरि शर्मा अन्य अफसरों ने पट्टी के शुरुआती छोर का निरीक्षण किया।

अभीकेवल दो से चार सीटर विमान ही उड़ पाते हैं : ढानाहवाई पट्टी के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी रहली के एसडीओ अवनींद्रसिंह को मिली है। उनके अनुसार वर्तमान लंबाई के हिसाब से यहां अभी दो से चार सीटर विमान ही उड़ान भर पाते हैं या उतर पाते हैं। सिंह के अनुसार हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने के लिए जमीन की जरूरत सरकारी एवं निजी जमीन के अधिग्रहण से पूरी होगी। इस बारे में कलेक्टर एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया है। जल्द ही अधिग्रहण संबंधी एक रिपोर्ट तैयार कर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

100करोड़ रुपए से ज्यादा की आएगी लागत : इसप्रोजेक्ट पर पूर्व में काम कर चुके एसडीओ महेंद्रसिंह यादव के अनुसार हवाई पट्टी के लिए भूमि हासिल करने के लिए राजस्व पीडब्ल्यूडी की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी। उनके मुताबिक पट्टी के लिए राजस्व विभाग काे भू-अर्जन करना होगा। एसडीओ यादव के अनुसार भू-अर्जन के बाद उपलब्ध भूमि का समतलीकरण करना होगा, क्योंकि इस जमीन की बनावट ऊबड़-खाबड़ है। टीले एवं छोटे-मंझोले पहाड़ भी हैं। जिस पर विभाग को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करना होंगे।

सागर. ढानाहवाई पट्टी, जिसकी लंबाई बढ़नी है।