- Hindi News
- इंदिरा नगर वार्ड में पुलिया निर्माण से लोग परेशान
इंदिरा नगर वार्ड में पुलिया निर्माण से लोग परेशान
सागर | इंदिरानगर वार्ड में काली मंदिर के पास चल रहे नाली निर्माण के कार्य से वार्डवासी ही परेशान हो गए हैं। इसकी मुख्य वजह है यहां की नाली पिछले कुछ दिनों से खुली पड़ी हुई है। इसके चलते लोग अपने वाहन इस तरफ से उस तरफ नहीं निकाल पा रहे हैं। वार्डवासियों के मुताबिक कुछ दिनों से तो काम भी बंद पड़ा है। कुछ लोगों ने इस संबंध में पार्षद से भी शिकायत की थी। हालांकि सोमवार को एक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाली पर फर्सी तो डाली गई, लेकिन फिर भी यहां से चारपहिया वाहन निकालने में दिक्कतें रही हैं। यहां रहने वाले डॉ. दिवाकर मिश्रा, रामेश्वर यादव आदि ने बताया कि निर्माण कार्य जल्दी पूरा किया जाए।
सागर. इंिदरानगर काॅलोनी में नाली को कुछ इस तरह से खुला छोड़ रखा है। इस कारण नाली के उस तरफ रहने वाले लोग परेशान हैं।