चौरसिया समाज सम्मेलन के चुनाव हुए
सागर | चौरसियासमाज सागर के 23वें आदर्श विवाह सम्मेलन समिति के चुनाव मां महलवार मंदिर में हुए। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आदर्श विवाह सम्मेलन 30 एवं 31 मई को जनता हाईस्कूल पुरव्याऊ वार्ड में होंगे। बैठक में सर्व सम्मति से रविकांत चौरसिया, महिला समिति में रुक्मणि चौरसिया एवं नवयुवक संगठन में लोकेश चौरसिया अध्यक्ष चुने गए। तीनों इकाइयों में कार्यवाहक सहित, महामंत्री, सचिव, कार्यालय सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्वागताध्यक्ष आदि चुने गए हैं। अध्यक्षता जीपी चौरसिया ने की। बैठक में सीताराम लंबरदार, बसंत चौरसिया, हरिओम बाबा, एमएम चौरसिया, इंदिरा चौरसिया, राधिका चौरसिया आदि मौजूद थे।