- Hindi News
- ग्रामीण विकास में सूचना तकनीक पर व्याख्यान हुआ
ग्रामीण विकास में सूचना तकनीक पर व्याख्यान हुआ
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्रौढ़ शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अतिथि व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कम्प्यूटर साइंस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने ग्रामीण विकास एवं उद्यमिता संवर्धन में सूचना तकनीक की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय ग्रामीण परिवेश में रोजगार सृजन, शिक्षा विकास एवं सामाजिक आर्थिक उन्नयन में सूचना तकनीक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।