महिला प्रतिनिधियों का सम्मान
सागर | श्रीप्रेमप्रसारिणी सनाढ्य सभा का पाक्षिक अधिवेशन जिया मां पुरम में हुआ। कार्यक्रम में पिछली बैठक में पारित निर्णयों के अनुसार शक्ति संवर्धन नारी उत्थान के लिए सभा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी महिला प्रतिनिधि रश्मि संदीप बड़ोन्या जैसीनगर, किरण राजू बड़ोन्या जैसीनगर, माया संजय मिश्रा कांचरी को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सिरोठिया, प्रेमनारायण रावत आदि मौजूद थे।