पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन नापने गए अमले के सामने आत्मदाह की कोशिश

जमीन नापने गए अमले के सामने आत्मदाह की कोशिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे लगे धर्मश्री क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राजीव आवास के लिए चिन्हित जमीन को नापने पहुंचे निगम राजस्व अमले के सामने एक वृद्ध ने नाटकीय ढंग से आत्मदाह का प्रयास किया। उसने जब केरोसिन अपने ऊपर छिड़कना शुरू किया, तभी उसके परिजन गए और उसे अपने साथ ले गए। जिला प्रशासन द्वारा निगम को अलाॅट की गई। इस जमीन पर वृद्ध ने अपना आधिपत्त बताया है। निगमायुक्त रणवीर कुमार के अनुसार धर्मश्री गांव की पटवारी हल्का नंबर 64, खसरा नंबर 160/3 की 9.412 हैक्टेयर जमीन राजीव आवास फर्स्ट फेज के तहत बनने वाले 1370 आवासों के लिए दी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए निगम ने जिला प्रशासन से सरकारी जमीन मांगी थी। इस जमीन के आवंटन के पहले तहसीलदार ने दावे- अापत्तियां मांगे थे। तब एक भी आपत्ति नहीं आई।

मंगलवार को राजीव आवास योजना के कंसल्टेंट अनुराग सोनी, एहफाज, पटवारी संदीप दुबे मोतीनगर पुलिस का बल धर्मश्री पहुंचा। जरी डालकर जैसे ही जमीन नपाई शुरू हुई। वहां माधव रोहण आए और हाईकोर्ट का एक आदेश बताते हुए जमीन पर अपना हक जताया। जिस पर टीम ने उससे एसडीएम कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराने को कहा। इसके बाद माधव पास ही झाड़ियाें में रखा केरोसिन लेकर गया और अपने ऊपर छिड़कने लगा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उससे केरोसिन छीन लिया।

सीलिंगमें मिली थी यह जमीन

जानकारीके अनुसार 1975 में सीलिंग एक्ट के तहत यह जमीन सरकारी रिकाॅर्ड में दर्ज हुई थी। यह चरनोई की जमीन है।