- Hindi News
- एनएचएम से आए स्टेट कंसल्टेंट ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
एनएचएम से आए स्टेट कंसल्टेंट ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
जिलाअस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों से स्वास्थ्य विभाग को रोजाना फीडबैक लेना होगा। इसमें दो बिंदुओं को प्रमुखता से रखा जाएगा कि डॉक्टर और स्टाफ का व्यवहार ठीक है या नहीं तथा मरीज को रोजाना नि:शुल्क भोजन मिल पा रहा है या नहीं। इस आशय के निर्देश मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्टेट कंसल्टेंट रवि गौतम ने अधिकारियों को दिए हैं। एनएचएम भोपाल से आए स्टेट कंसलटेंट रवि गौतम ने दोपहर में जिला अस्पताल के एनआरसी का निरीक्षण किया। यहां पर एनआरसी को प्रथम तल पर शिफ्ट किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाएं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एनआरसी में भर्ती होने वाले बच्चों का रिकॉर्ड भी उन्होंने चेक किया। इसके पूर्व जिला अस्पताल की ओपीडी के विभिन्न विभागों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इंडोर मरीजों से रोजाना फीडबैक लेने के निर्देश दिए। डॉ. गौतम के अनुसार ने कहा कि मरीजों को मुफ्त भोजन मिल रहा है या नहीं तथा स्टाफ का व्यवहार ठीक है या नहीं।