पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में आए लोगों ने की संपत्तिकर माफ करने की मांग

शिविर में आए लोगों ने की संपत्तिकर माफ करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | नगर निगम का संपत्तिकर व जलकर वसूली शिविर बुधवार को विवेकानंद वार्ड में लगाया गया। वार्ड पार्षद याकृति जड़िया के साथ शिविर में पहुंचे लोगों ने राजस्व अधिकारी ब्रजेश तिवारी से कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हम लोग संपत्तिकर जमा करने में असमर्थ हैं। अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संपत्तिकर माफ करने की मांग की। जिस पर राजस्व अधिकारी ने महापौर अभय दरे व निगम कमिश्नर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से इस संबंध में चर्चा करने की बात कही। शिविर में संपत्ति व जलकर के रूप में करीब 80 हजार रुपए की राशि जमा हुई। मंगलवार को कांग्रेस के बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांच मंदिर के पास लगे शिविर का पंडाल उखाड़ फेंका था।

खबरें और भी हैं...