पानी की कमी दूर करने पथरिया व्यास गांव में बांध बनाने की मांग
सागर | जिला पंचायत सदस्य तरवर सिंह ने पथरिया व्यास गांव में बांध बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने धसान केन कछार के मुख्य अभियंता से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया है कि विकासखंड बंडा की सेमरा दांत पंचायत में पथरिया गांव के पास दो साइटें ऐसी हैं, जहां बांध बनाया जाए तो कम से कम 200 एकड़ की जगह में सिंचाई हो सकती है। मवेशियों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी हो सकेगी। उन्होंने साइडों का निरीक्षण कर किसानों के हित में बांध निर्माण शुरु करने की मांग भी की है। बांध बनने से पथरिया गांव के साथ ही रीछई, मगरधा, खिरिया, भूसा, शेखपुर, हिंडोरिया, बिनेका, कोटरा, मामदा, बेसली, खसरा, राख, पाटन आदि गांव के लोगों को भी लाभ मिलेगा।