कलेक्टर से नगर निगम के कुप्रबंधन की जांच की मांग
राष्ट्रीय सुरक्षा मंच ने कलेक्टर से नगर पालिक निगम के कुप्रबंधन की ज्युडिशियल जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मंच अध्यक्ष भरत परमार और सचिव गणेश राम कोरी ने कलेक्टर को दिए पत्र में उन्हें बताया है कि निगम प्रबंधन ने वैकल्पिक मार्ग तय किए बगैर सड़क निर्माण शुरू कराए हैं। इसी मनमानी से शहर में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों दादा दरबार मंदिर मार्ग पर दुर्घटना में मनीषा लोधी की जान चली गई। मंच ने निर्माण कार्य स्थल पर संकेतक और बोर्ड लगाने की मांग 13 नवंबर को निगम को वकायदा पत्र सौंप कर की थी। लेकिन उसने इस मांग को तवज्जो नहीं दी। शहर के प्रमुख चौराहों पर बोर्ड नहीं लगे हैं।