संयुक्त कलेक्टर अर्चना सोलंकी का तबादला
राज्य सरकार ने सागर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर अर्चना सोलंकी एवं डिप्टी कमिश्नर राजस्व कमल सोलंकी का तबादला भोपाल कर दिया है। इसके अलावा आईएएस अफसर बाबू सिंह जामौद का ट्रांसफर कर उनकी नई पोस्टिंग संचालक, लोक शिक्षण मध्यप्रदेश के पद पर की है। जामौद अपर कलेक्टर, भोपाल के पद पर पदस्थ थे। करीब एक दर्जन राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसके शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
(तबादला सूची | पढ़ें पेज 15 पर)
संयुक्त कलेक्टर अर्चना सोलंकी का तबादला
तबादला सूची इस तरह है।
अधिकारी का नाम वर्तमान पोस्टिंग नई पोस्टिंग
राजेश गुप्ता डिप्टी कलेक्टर, भोपाल ओएसडी, मुख्यमंत्री कार्यालय
कमल सोलंकी डिप्टी कमिश्नर, राजस्व, सागर ज्वाइंट कलेक्टर, भोपाल स
अर्चना सोलंकी ज्वाइंट कलेक्टर, सागर रजिस्ट्रार, कमर्शियल टैक्स, अपीलीय बोर्ड
रवींद्र चौधरी डिप्टी सेक्रेटरी, वाणिज्यिक कर, मंत्रालय सीईओ, जिला पंचायत, धार
वरुण अवस्थी डिप्टी कमिश्नर, प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय डिप्टी कलेक्टर, रायसेन