पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में सागर जेल अधीक्षक गंभीर, कांस्टेबल की मौके पर मौत

सड़क हादसे में सागर जेल अधीक्षक गंभीर, कांस्टेबल की मौके पर मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर से सतना जा रहे सागर सेंट्रल जेल के अधीक्षक अमित मिश्रा की कार दमोह-पन्ना मार्ग पर गैसाबाद गर्रेह के पास अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उनके साथ बैठे एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जबलपुर रैफर किया गया। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि जेल अधीक्षक अमित मिश्रा 38 अपने ड्राइवर कांस्टेबल यूपी सिंह 38 के साथ कार क्रमांक एमपी-15-सीए-4051 से सतना जा रहे था। वे हटा जेल से सतना की ओर रवाना हुए थे कि गैसाबाद-गर्रेह के बीच में कार का अगला टायर बस्ट हो गया और वह बेकाबू होकर पलट गई।

सूचना पर 100 वाहन से दोनों को सीएचसी हटा लगा गया जहां डॉ. ने कांस्टेबल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मिश्रा को दमोह और यहां से जबलपुर रैफर किया गया है। बताया जाता है कि अधीक्षक की गाड़ी में 3 लाख 25 हजार रुपए नकद रखे थे और यह राशि गैसाबाद सरपंच लक्ष्मण तिवारी ने पुलिस के सुपुर्द की।

(िवस्तृत | पढ़ें पेज 9 पर)

दमोह। घायल जेल अधीक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

इधर गढ़ाकोटा के पास टवेरा की

टक्कर से 2 की मौत, 5 घायल
गढ़ाकोटा| यहां से पांच किमी दूर चनौआ गांव में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की रात 10.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार चनौआ में प्रभुसिंह ठाकुर के घर रहली के डोभी से बारात आई थी। घराती और उनके परिजन बारात की अगवानी करने सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच सागर से दमोह जा रही टवेरा क्रमांक एमपी-04-सीएम-6808 गाय को बचाने के प्रयास में बेकाबू हो गई। घटना में शादी वाले पक्ष से परासिया निवासी धरमदास गौड़ 25 साल, कंजेरा गांव के सालिकराम 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा पिटू रैकवार 50 साल, कोरे गौड़ 30 के साथ खड़ा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इधर टबेरा पलटने से उसमें बैठे दो लोग भी घायल हो गए। पांचों को 108 एबुंलेंस से गढ़ाकोटा अस्पताल रैफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...