पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने धरना दिया

कांग्रेसियों ने धरना दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | किसानोंको यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीली कोठी के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में यूरिया और डीएपी की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। यूरिया किसानों को उपलब्ध नहीं है, लेकिन बाजार दोगुने दाम पर बिक रहा है। किसानों को बिजली नहीं बिल मिल रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने सत्ता के बल पर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की। चुनाव में भारी गड़बडिय़ां की गई। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया। ईवीएम में भारी गड़बड़ियां हुई इससे चुनाव प्रक्रिया दूषित हो गई। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रहे जगदीश यादव ने कहा कि भू-माफिया के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। धरना में कई कांग्रेसजनों ने विचार रखे। संचालन सुरेंद्र चौबे आभार अजय परमार ने माना। इसके बाद कांग्रेसजनों ने कलेक्टर अशोक-सिंह को ज्ञापन सौंपा।