- Hindi News
- संजय ड्राइव के सौंदर्य करण के लिए 2.50 करोड़ मंजूर
संजय ड्राइव के सौंदर्य-करण के लिए 2.50 करोड़ मंजूर
सागर | तालाबके संजय ड्राइव क्षेत्र के सौंदर्य-करण के लिए मप्र. पर्यटन विकास निगम की अोर से 2.50 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। विधायक शैलेंद्र जैन ने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेंद्र पटवा से भोपाल में भेंट कर सागर तालाब किनारे के क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के लिए आग्रह किया जिस पर अध्यक्ष पटवा ने ढाई करोड़ रुपए स्वीकृत करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी। विधायक जैन ने बताया कि निगम की ओर से तालाब के चकराघाट का सौंदर्य-करण का काम जारी है। सिद्धधाम बाघराज मंदिर एवं चौपड़ा-बावडिय़ों के लिए करीब 1.25 करोड़ की राशि मंजूर की जा चुकी है।