- Hindi News
- विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक 20 को भोपाल में
विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक 20 को भोपाल में
सागर | डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक 20 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित की गई है। इसमें सिर्फ एक सूत्रीय एजेंडा एनुअल अकाउंट का अनुमोदन रहेगा। जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर को भोपाल में ही वित्त समिति की बैठक प्रस्तावित की गई है। इसके बाद ही ईसी की बैठक होगी। संसद के पटल पर विश्वविद्यालय का एनुअल अकाउंट नियमानुसार रखा जाता है। इसे ही अब संसद में भेजा जाना है। यह अकाउंट नियमानुसार तभी भेजा जा सकता है जब यह विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद से अनुमोदित हो। एनुअल रिपोर्ट ईसी से अनुमोदन के बाद पूर्व में ही संसद को भेजी जा चुकी है, लेकिन इसके पहले इसका वित्त समिति से अनुमोदित होना अनिवार्य है। वित्त समिति से अनुमोदन होने के बाद ही ईसी में इसे रखा जा सकता है।