पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा क्षेत्र का निजीकरण गलत अग्रवाल

सेवा क्षेत्र का निजीकरण गलत- अग्रवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | बिजली-पानीसेवा के क्षेत्र हैं जनता को इनकी सेवा देना राज्य का कर्तव्य है। सेवा के इन क्षेत्रों का निजीकरण गलत है। भाजपा-कांग्रेस की राजनीति चंद लोगों को फायदा पहुंचाने तक सिमट गई है। यह बात अाम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़े रहे आलोक अग्रवाल ने कही। वे शुक्रवार को सागर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी अन्य नदियों की तुलना में अभी भी सबसे साफ है, लेकिन इसमें प्रदूषण बढ़ रहा है। सागर सहित प्रदेश के कुछ शहरों में बिजली सेवा निजी हाथों में सौंपना भ्रष्टाचार की ही एक कड़ी है। सेवा के क्षेत्राें को लाभ का धंधा बनाने का सरकारों का षड़यंत्र 2003 में ही शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि मप्र. महिला अत्याचार में नंबर वन है। आम आदमी पार्टी मप्र. में संगठन का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में जोनल बैठकें शुरू की गई हैं। यह कहना गलत होगा कि आम आदमी पार्टी से लोगों का मोह भंग हो गया है। आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने 49 दिन की दिल्ली की सरकार में ऐसे कई काम किए थे जो भाजपा-कांग्रेस की सरकारें कभी नहीं कर सकतीं।