पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 स्कूल बस और 75 बाइक के चालान काटे

11 स्कूल बस और 75 बाइक के चालान काटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिकपुलिस ने सोमवार को 11 स्कूल बस और 75 बाइक चालकों का चालान काटा। इनसे 15 हजार से ज्यादा की राशि वसूल की गई। थाना प्रभारी संधीर चौधरी ने बताया कि स्कूल बसों का चालान सुप्रीम कोर्ट की गाडइ लाइन का पालन नहीं करने पर किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल बस संचालकों को थाने बुलाकर फिटनेस दस्तावेज की जांच की गई। कुछ संचालकों को नोटिस देकर बुलाया गया है। ज्यादातर स्कूल बस संचालकों का कहना है कि वे सुप्रीम काेर्ट की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। उधर, हेलमेट मुहिम के तहत 75 बाइक चालकों का जुर्माना किया गया। साथ ही उन्हें हेलमेट पहनने की समझाइश दी गई। थाना प्रभारी का कहना है कि आने वाले समय में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को पेट्रोल नहीं दिए जाने पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। सहमति मिलने के बाद इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।

हेलमेट अिभयान