- Hindi News
- पिता से चल रही थी पूछताछ, चौथा आरोपी खुद थाने पहुंचा
पिता से चल रही थी पूछताछ, चौथा आरोपी खुद थाने पहुंचा
होमगार्डसैनिक से छेड़छाड़ मामले का चौथा आरोपी सोमवार को खुद गोपालगंज थाने पहुंच गया। हालांकि पुलिस उसके पिता कटरा निवासी मोहम्मद रफीक खान से पहले से ही पूछताछ कर रही थी। तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। थाना प्रभारी जेडी वर्मा ने बताया कि चौथा आरोपी भी कटरा इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी सोहेब उर्फ गोलू, सलमान एवं शानू उर्फ सोनू को जिला न्यायालय में पेश किया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। चौथा आरोपी नाबालिग होने की वजह से किशोर न्यायालय भेज दिया गया। सभी आरोपी शनिवार को मारूति झेन से दमोह तरफ से सागर रहे थे।
पुलिस ने बहेरिया के पास तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। चौथा आरोपी फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर आरोपियों का कोई आपराधिक रिकाॅर्ड सामने नहीं आया है। हालांकि सभी थानों से इनकी जानकारी मांगी गई है। छेड़छाड़ की शिकार होमगार्ड सैनिक से भी उनकी शिनाख्ती कराई गई।
होमगार्ड सैनिक से छेड़छाड़ का मामला