सागर। अंतरराष्ट्रीय गायत्री परिवार केंद्र शांतिकुंज के तत्वावधान में सागर गायत्री परिवार द्वारा चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ जेल परिसर के बाजू वाले मैदान में सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं ने मानव भाग एवं प्राणिमात्र के कल्याण के लिए गायत्री मंत्र की आहुतियां दीं। विश्व कल्याण की प्रार्थना भी की गई। दोपहर में जिले के सभी कार्यकर्ताओं की गोष्ठी प्रदीप अवस्थी के मार्गदर्शन में हुई।
उन्होंने परिवार एवं राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान का सूत्र इस वर्ष से प्रारंभ की गई, बारह वर्षीय ‘सामूहिक साधना’ द्वारा बताया। यह साधना प्रत्येक परिवार में किए जाने पर जोर दिया गया। दोपहर में गंगा, गायत्री, गीता, गुरू एवं गौ माता इन पांच स्तंभों से विश्व की तमाम आपत्तियों का समाधान समझाया गया। गंगा एवं गौ माता को देश की अर्थव्यवस्था उन्नयन करने का सर्वोत्तम आधार बताया गया।
महायज्ञ में आज : 9दिसंबर को सुबह 6 से 7 बजे तक पंचकोशीय ध्यान एवं योग व्यायाम के बाद 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ एवं विविध संस्कार होगे। दोपहर में यज्ञ शाला से एक पुनर्विवाह भी होगा। दोपहर 3 बजे से संगीतमय प्रवचन एवं 1008 वेदीय दीपयज्ञ होगा। गायत्री परिवार सागर ने शेष बचे 2 दिनों के कार्यक्रम में सभी से यज्ञ में शामिल होकर धर्मलाभ लेने को कहा है।
- जेल परिसर के बाजू वाले मैदान में चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू ।
(सागर . केंद्रीयजेल परिसर में सोमवार से 24 कुंडीय गायत्री महाययज्ञ और व्याख्यान शुरू हुआ। इस दौरान कथा सुनते श्रद्धालु।)