दस्तावेज 7 दिन में जमा करें
सागर | हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी व्यवसायिक परीक्षा 2015 के ऑनलाइन आवेदन जमा किए गए हैं। संभागीय शिक्षा अधिकारी के मुताबिक जमा किए गए आवेदनों के साथ यदि छात्रों-संस्थाओं द्वारा पात्रता संबंधी अभिलेख जमा नहीं किए गए हैं, तो अभिलेख 7 दिन के अंदर संभागीय कार्यालय में संस्था प्राचार्यों के माध्यम से जमा कराएं। यदि निर्धारित तारीख में अभिलेख जमा नहीं कराए गए तो छात्रों का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।