पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर के प्रभारी सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले

सागर के प्रभारी सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ पन्नाके डॉ. एजी विनचुनकर होंगे सीएमएचओ, सिविल सर्जन दमोह के डॉ. इंद्राज को बनाया।

{टीकमगढ़के सीएमएचओ दमोह के सिविल सर्जन का प्रभार भी बदला।

नगरसंवाददाता | सागर

लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बुंदेलखंड सहित प्रदेश के 16 जिलों में सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन पदों के प्रभार बदल दिए हैं। सागर सीएमएचओ पन्ना जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. एजी विनचुनकर एवं सिविल सर्जन दमोह जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. इंद्राज सिंह होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव डॉ. गनी अहमद खान द्वारा जारी किए गए ट्रांसफर आदेश के अनुसार सागर के सीएमएचओ का प्रभार पन्ना जिला चिकित्सालय के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. एजी विनचुनकर को दिया गया है। वर्तमान में इस पद का प्रभार डॉ. आरसी जैन संभाल रहे थे। वे अब डीएलओ रहेंगे। सिविल सर्जन सागर का प्रभार दमोह जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. इंद्राज सिंह को दिया गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल सागर के वरिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ जैन प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में काम देख रहे थे। टीकमगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अब जिला अस्पताल में ही पदस्थ निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. एके तिवारी होंगे। इस पद का काम अभी डॉ. पीके जैन संभाल रहे थे। इसी प्रकार होशंगाबाद जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. बीआर अग्रवाल को दमोह जिले के सिविल सर्जन का प्रभार सौंपा गया है। यहां पर वर्तमान में डॉ. गिरीश जैन सिविल सर्जन का काम देख रहे थे।

चारोंअधिकारी निश्चेतना विशेषज्ञ : शासनने बुंदेलखंड के सागर-टीकमगढ़ के सीएमएचओ तथा सागर-दमोह के सिविल सर्जन पदों पर जिन डॉक्टरों काे प्रभार दिया है वे सभी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं। इसके पहले इन पदों पर मेडिसिन, सर्जरी ईएनटी सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थ रहे हैं। संभवत: यह पहली दफा है कि एक साथ इन जिलों में निश्चेतना विशेषज्ञ सीएमएचओ सिविल सर्जन का काम संभालेंगे।