अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
सागर | खुरईरोड स्थित हरियाली बाजार के पास सोमवार को अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जख्मी साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गड़ेलूखुर्द के दुर्जन अहिरवार का 45 वर्षीय बेटा रामदास अहिरवार मनहारी का काम करता था। वह रोजाना की तरह सोमवार को सुबह अपने घर से सामान बेचने निकले थे, तभी हरियाली बाजार के पास तेज गति से रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।