पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू से हुई थी देवरी के आदित्य की मौत, अब बहन भी आई चपेट मेंं

डेंगू से हुई थी देवरी के आदित्य की मौत, अब बहन भी आई चपेट मेंं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। देवरी के सुभाष वार्ड में 5 साल की बच्ची को डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका जबलपुर में इलाज चल रहा है। बच्ची के भाई की पिछले महीने डेंगू से मौत हो चुकी है। सुभाष वार्ड के जगन्नाथ जोशी की बच्ची माही को डेंगू निकला है। परिजन स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उसे जबलपुर ले गए थे। पिछले दिनों जबलपुर में उसका मैक एलाइजा किट से टेस्ट कराया गया। जबलपुर आरएमआरसी से जिला मलेरिया कार्यालय को माही के डेंगू पॉजीटिव होने की जानकारी भेजी गई है।
माही के बड़े भाई आदित्य (8) की पिछले महीने डेंगू के संक्रमण के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गत दिवस जिला मलेरिया कार्यालय की टीम देवरी में जगन्नाथ के घर गई थी। परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनकी पत्नी को फीवर की शिकायत मिली थी। हालांकि उनका डेंगू टेस्ट निगेटिव आया है। देवरी के ही झुनकु वार्ड में भी पिछले दिनों नीरज जाटव की पत्नी को डेंगू निकला था। उनका जबलपुर में करीब दो हफ्ते तक इलाज चला था।
डेढ़सौ के ऊपर निकले पॉजीटिव मामले : जिले के देवरी सहित करीब 7 ब्लॉकों में रैपिड किट और मैक एलाइजा से डेंगू के मामले में करीब डेढ़ से अधिक मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। करीब लोगों की 8 मौत हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा शासन को भेजी गई डेंगू पॉजिटिव की सूची में करीब 107 मरीजों का ही जिक्र किया गया है। डेंगू से मरने वालों की संख्या भी विभाग ने 4 बताई है।
- देवरी में फिर मिला डेंगू का नया केस, जिले में थम नहीं रहा डेंगू का संक्रमण।