श्रीमती राधारानी सोनी का निधन
सागर | मोहननगर वार्ड निवासी गुलाब सोनी (हिंडोरिया वालों) की प|ी एवं शिक्षक अनिल सोनी सराफा व्यवसायी सुरेश दिनेश सोनी की मां श्रीमती राधारानी का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार शाम को घर में अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। वे अपने पीछे 7 बेटे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह नरयावली नाका श्मशानघाट पर किया जाएगा।