पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुस्कान के गले का सफल ऑपरेशन

मुस्कान के गले का सफल ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएमसी

आंगनवाड़ीमें खेलते हुए नल का लोहे का पाइप गले में धंसने के कारण गंभीर रूप में बीएमसी में भर्ती कराई गई पथरिया जेगन की 4 साल की बच्ची का सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन किया गया। बीएमसी के अधीक्षक एवं सर्जन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि मुस्कान के गले में नल का पाइप लगने से हार्डप्लेट इंजूरी हो गई थी। सोमवार सुबह ईएनटी विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में उसका ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे तक चले टिपिकल ऑपरेशन के दौरान उसके गले में टांके लगाए गए हैं। घाव गहराई में होने के कारण ऑपरेशन में इतना समय लगा। चूंकि गले की चोट थी और मुंह के अंदर टांके लगाने थे। इस कारण सभी एहतियात जरूरी थीं।

शनिवार को खुरई-खिमलासा के पथरिया जेगन गांव में आंगनवाड़ी में नल के पाइप से खेलते समय किसी बच्चे का धक्का लगने से हरीसिंह गंधर्व की 4 साल की बेटी मुस्कान के गले में गहरी चोट लग गई थी। परिजन करीब 4 घंटे तक उसे जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने भटकते रहे थे। बाद में बीएमसी अधीक्षक डॉ. वर्मा के निर्देश पर बच्ची को भर्ती किया जा सका था।

फॉलोअप

ÖæS·¤Ú