जमीन से झुके बिजली के तार, हादसे का डर
सागर-रहलीस्टेट हाई-वे पर बने नगरपालिका के पंप हाउस के लिए थ्री फेस बिजली की तार लाइन बिछाई गई है, जो बिल्कुल जमीन से लगी हुई होने के कारण करंट फैलने से हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि आए दिन गाय-बछड़े आदि जानवर उसमें फंस जाते हैं। दीपेश राठौर का कहना है कि पंप हाउस के लिए डाली गई थ्रीफेस बिजली की तार लाइन कई दिनों से जमीन पर पड़ी है। नागरिकों ने बिजली तार लाइन को हटाने की मांग की है।
रहली| पंपहाउस के लिए बिछाई गई थ्री फेस लाइन जमीन पर डली है