पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन के योग महोत्सव का समापन

तीन दिन के योग महोत्सव का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
- पुलिस अकादमी के डायरेक्टर चावला ने कहा कि योग को अपना जरूरी

नगर संवाददाता | सागर

योगहमारी सटीक और सार्थक परंपरा है। इसकी ऐसी प्रस्तुति हो कि लोग अपने आप आकर्षित हों। बदलते वक्त और बदलती कार्यशैली में योग को अपनाना जरुरी है।

यह बात पुलिस अकादमी के डायरेक्टर एडीजी राजेश चावला ने कही। वे योग प्रशिक्षण संस्थान के 46वें तीन दिवसीय योग महोत्‍सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योग की दिशा में प्रयास होना चाहिए। इसके रिसर्च इंस्टीट्यूट खुलना चाहिए। मैंने सैकड़ों लोगों को योग के इलाज से ठीक होते देखा है। डॉ. मीना पिंपलापुरे ने कहा कि योग हमारी विरासत है। इसको आगे बढ़ाने की जरूरत है। संस्थान के संचालक योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि योग विज्ञान में देश काल परिस्थिति के हिसाब से बदलाव आया है। लेकिन कई बार इसका दुरुपयोग भी हुआ है। आदमी की स्वस्थ दिनचर्या योग के बगैर संभव नहीं है।

डॉ. एनपी शर्मा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने अपने अनुभव सुनाए। योग निकेतन में इस मौके पर जिला आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद का निशु:ल्क दवा शिविर लगाया गया। डॉ. आरके गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण किया। करीब 400 लोगों का परीक्षण कर दवा दी गईं। इस मौके पर सुनीता चावला , मनोहर सोनी, मोहन नामदेव, मनोज श्रीवास्तव ,पूरन सिंह ठाकुर, ज्योति भार्गव, जय कुमार जैन ,निर्मल चंद निर्मल, देवी सिंह राजपूत ,शिव शंकर भार्गव, अमित पोरवाल ,एम. कुमार का सम्मान किया गया। इस मौके पर हरगोविंद विश्व, डॉ. गजाधर सागर, डॉ. विपिन तिवारी, सीताराम भावुक, कल्लू सेठ मौजूद थे। संचालन हरीसिंह ठाकुर ने किया।