पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर की श्रुति ने इंदौर में गोलाफेंक में सिल्वर पर कब्जा जमाया

सागर की श्रुति ने इंदौर में गोलाफेंक में सिल्वर पर कब्जा जमाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरमें आयोजित राज्य स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान (महिला) प्रतियोगिता में सागर की 14 वर्षीय श्रुति उपाध्याय ने 25 आयु वर्ग में गोलाफेंक प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। नवंबर माह में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में इसी विधा में श्रुति को गोल्ड मेडल मिला था।

मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग इंदौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान 2014-15 के ओपन में 25 साल तक की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें सागर की श्रुति उपाध्याय ने अपने से दोगुनी उम्र की खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए गोलाफेंक में दूसरा स्थान हासिल किया है। एक महीने में श्रुति ने सागर को एक गोल्ड एक सिल्वर दिलाया है। श्रुति सागर के पूर्व एथलेटिक्स सुधीर उपाध्याय की बेटी है। श्रुति के कोच मंगल सिंह यादव हैं। श्रुति ने बताया कि वह कड़ी मेहनत के साथ पिता कोच के मार्गदर्शन में प्रेक्टिस करती है। उसका लक्ष्य नेशनल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड लाना है।

श्रुति उपाध्याय